{"_id":"9ba1d0c5d2de102c3ad563d66d3a023f","slug":"mp-minister-s-remarks-on-soft-and-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम और मुख्यमंत्री पर सांसद की टिप्पणी से बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम और मुख्यमंत्री पर सांसद की टिप्पणी से बवाल
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, लोकसभा प्रत्याशी रहे राजीव राय और डीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिससे यहां राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सांसद ने इसे एक टीवी चैनल की साजिश बताया है तो सपा नेताओं ने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देर शाम तक मुख्यालय पर राजनैतिक माहौल काफी गरम रहा। सपा के जिलाध्यक्ष शिव प्रताप यादव ने सांसद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सोमवार को सांसद हरिनरायन राजभर शहर में थे। क्षेत्र भ्रमण के बाद वे लोकनिर्माण विभाग के डाक बंग्ले में पत्रकारों से मुखातिब हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने सपा मुखिया मुलायम, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राजीव राय सहित जिले के डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। सांसद की यह टिप्पणी विभिन्न टीवी चैनलों पर फ्लैश होते ही जिले का राजनीतिक माहौल गरमा उठा। सपा नेता सांसद सहित भाजपा के संस्कार पर सवाल उठा कर सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सपा के कई नेताओं ने कलेक्ट्रूेट पर धरना दिया।
फिर कोतवाली में तहरीर दे दी। इसके पहले सपा ने भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर सांसद का पुतला फूंका और डाक बंग्ले पर पथराव करने का प्रयास किया। इस मामले में देर शाम तक सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर प्रशासन माथा पच्ची में जुटा रहा। एसपी अनिल कुमार सिंह ने विधिक कार्रवाई की बात कही तो डीएम ने अपने खिलाफ सांसद की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा उजागर हो रहा है। उसके मंत्री से लेकर सांसद तक अनाप शनाप बोल रहे हैं। किसी भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बारे में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि सांसद जिस प्रकार का कृत्य संसद से लेकर अपने क्षेत्र में कर रहे हैं जो अशोभनीय है। इससे भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। वहीं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष साधू यादव, सपा नेता राजेंद्र मिश्र ने भी सांसद के इस बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
सपा नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी से उपजे विवाद पर सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। यह एक टीवी चैनल की साजिश है। भाजपा की लोकप्रियता से घबड़ाए हुए लोग पार्टी की छवि बिगाड़ने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है।