फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mourning performed by walking on embers; Imam Hussain's son remembered.

Mau News: अंगारों पर चलकर किया मातम, इमाम हुसैन के बेटे को किया याद

Fri, 26 Jun 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mourning performed by walking on embers; Imam Hussain's son remembered.
घोसी नगर के बड़ागांव शिया मुहल्ले में मुहर्रम की आठवीं तारीख़ पर जलते अंगारे पर चलते ताजिएदार। सं - फोटो : 1
मुहर्रम की आठवीं तारीख को घोसी के बड़ागांव शिया मोहल्ले में कर्बला के शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। इस दौरान इमाम हुसैन के छह महीने के बेटे अली असगर को विशेष रूप से याद किया गया। अकीदतमंदों ने अजाखाने अबूतालिब से निमतले सहन तक अलम व ताबूत का जुलूस निकाला।
विज्ञापन

यह धार्मिक जुलूस बुधवार रात करीब 2 बजे तक चला। निमतले सहन में अंगारों पर मातम किया गया। इस अवसर पर इब्राहिम नबी को भी याद किया गया। मौलाना शफकत तकी ने तकरीर की और समाज को हुसैनी किरदार अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मौलाना तकी ने बताया कि इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने इंसानियत के लिए कुर्बानी दी थी। अंजुमन सज्जादिया ने जुलूस में नौहा-ख्वानी और मातम किया। आठवीं मुहर्रम के दिन अब्बास अलमदार की शान में हाज़री की मजलिस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्बास इमाम हुसैन के भाई थे और उनकी वफादारी व बहादुरी की मिसाल दी जाती है। उन्होंने अपने भाई के लिए जान की कुर्बानी दी थी। इस मौके पर ग़ज़नफर अब्बास, तफहीम हैदर, इफ्तेखार और शाहिद हुसैन सहित कई अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed