{"_id":"6980e5643bc6d82523038783","slug":"motorcycle-owners-bought-vip-car-number-plates-at-a-low-price-mau-news-c-295-1-mau1002-140270-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाइक वालों ने कम कीमत में खरीद लिए कार के वीआईपी नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाइक वालों ने कम कीमत में खरीद लिए कार के वीआईपी नंबर
विज्ञापन
मऊ जिले में चार पहिया वाहन स्वामी वीआईपी नंबर लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका लाभ बाइक चलाने के शौकीनों को मिल रहा है। अति आकर्षक नंबर को पांच गुना कम कीमत पर तीन बाइक वालों ने खरीद लिया।
केवल चार लोगों ने चारपहिया वाहन एक लाख रुपये खर्च कर अति आकर्षक नंबर खरीदे हैं। मऊ जिले में यूपी 54 बीडी सिरीज से 14 नवंबर 2025 को वाहनों का पंजीयन शुरू हुआ था।
नियमानुसार परिवहन विभाग द्वारी अति आकर्षक दिखने वाले वीआईपी 0001 से 9999 तक 19 नंबरों का कार स्वामियों के लिए एक लाख रुपये शुल्क निर्धारित किया है। अलग-अलग चार वर्गों बंटे वीआईपी नंबर कार के लिए न्यूनतम 15 हजार से एक लाख रुपये और दो पहिया का न्यूनतम 03 से 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
बोली लगाने पर इनकी कीमत बढ़ सकती है नई सिरीज के वीआईपी नंबरों को चार श्रेणी में रखा गया है। इसमें अति आकर्षक, आकर्षक, अति महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण हैं। सबसे महंगे अति आकर्षक 19 नंबर हैं। अति महत्वपूर्ण के 56 नंबर हैं।
बाइक के लिए 10 हजार रुपये और कार के नंबरों की कीमत 50 हजार रुपये निर्धारित है। 96 आकर्षक वाले नंबर हैं। इस श्रेणी में बाइक के नंबरों की कीमत 5 हजार और कार के नंबरों की कीमत 25 हजार रुपये तक है।
187 महत्वपूर्ण नंबर हैं, जिनमें बाइक के लिए कीमत तीन हजार और कार के नंबरों की कीमत 15 हजार रुपये न्यूनतम है। वीआईपी नंबरों के लिए शुल्क ऑनलाइन जमा होते हैं। बीडी सीरीज के 358 वीआईपी नंबरों में से अब तक 63 नंबरों को लोगों ने खरीदा है, इससे परिवहन विभाग को 9.74 लाख रुपये राजस्व मिला है। संवाद
-- -- -- -- -- --
इनसेट -
काफिले की पहचान बनते हैं वीआईपी नंबर
वीआईपी नंबरों के वाहन राजनीति से जुड़े लोग या व्यवसायी के काफिले में ही देखे जाते हैं। वीआईपी नंबर इनके काफिले की पहचान माने जाते हैं। मनचाहा नंबर पाने के लिए लखनऊ, वाराणसी, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर जैसे शहरों में लोगों ने लाखों रुपये सरकार को दिए हैं। हाल ही में नोएडा में 27 लाख रुपये में वीआईपी नंबर बिका है।
सबसे महंगे आकर्षक नंबर
0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 0786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 हैं। बाइक के लिए 20 हजार, कार के लिए एक लाख कीमत
अति महत्वपूर्ण श्रेणी के नंबर
0010, 0011, 0022, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0100, 0111, 0200, 0222, 0300,0333, 0400, 0444, 0500, 0555, 0600, 0666, 0700, 0777, 0800, 0888, 0900, 0999, 1000, 1100, 2000, 2200, 3000, 3300, 4000, 4400, 5000, 5500, 6000, 6600, 7000, 7700, 8000, 8800, 9000, 9900 हैं। बाइक के लिए 10 हजार, कार के लिए 50 हजार रुपये कीमत
मऊ में वीआईपी नंबरों के लिए बोली नहीं लगी है। चार श्रेणियों में बंटे नंबरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। सामान्यत: लोग पसंदीदा नंबर चुनते हैं और बुक करके खरीद लेेते हैं। कुछ बेहतर नंबर बुलेट और स्कूटी वालों ने खरीदा है। -सुहेल अहमद, एआरटीओ, मऊ