Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother Shitala's shrine will be illuminated with 11,000 lamps on Dev Deepawali.

Mau News: देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से जगमग होगा मां शीतला का धाम

Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mother Shitala's shrine will be illuminated with 11,000 lamps on Dev Deepawali.
नगर के शीतला माता धाम ​स्थित सभगार में देव दीपावली पर्व को लेकर बैठक करते पदा​धिकारी।स्रोत-स्वय
मऊ। 5 नवंबर को देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से मां शीतला धाम जगमग होगा। शुक्रवार को व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों की मंदिर सभागार में बैठक हुई। इसमें आयोजन को भव्य बनाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मां शीतला धाम व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि देव दीपावली भगवान शिव जी की ओर से त्रिपुरासुर का संहार करने के बाद देवताओं ने उत्सव के रूप में दीप जलाकर मनाया था। हम सभी सनातनी श्रद्धा और विश्वास के साथ पृथ्वी पर अवतरित देवताओं का स्वागत दीप जलाकर कर करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा उपस्थित रहेंगे। समिति के महामंत्री डॉ राम गोपाल ने बताया कि मेले की पूरी तैयारी सभी सदस्यों और भक्तों की ओर से की जा रही है। देव दीपावली के दिन शीतला धाम में 11,000 दीपों की दीप माला सजाई जाएगी। परिसर की सफाई नगर पालिका परिषद की ओर से ईओ के निर्देशन में कराई जा रही है। मेले का मुख्य आकर्षण बालिकाओं की ओर से बनाई गई रंगोली, शानदार आतिशबाजी और मां गंगा की आरती है। इसकी जिम्मेदारी उमाशंकर चौरसिया, एसपी अग्रवाल और अतुल विश्वकर्मा को सौंपा गया। कार्यक्रम में मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। समिति के संरक्षक इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने समग्र समाज से अंधकार पर प्रकाश के विजय पर्व पर 5 नवंबर मां श्री शीतला धाम में शाम पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय खंडेलवाल,पारस नाथ गुप्ता, राम अवध सिंह, दिनेश बरनवाल, सौरभ मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, अरविंद बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed