{"_id":"6534e0ecad61e177e30d5727","slug":"mother-of-five-children-ran-away-with-her-lover-husband-accused-of-religious-conversion-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau: पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार, पुलिस ने पकड़ा, पति ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार, पुलिस ने पकड़ा, पति ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप
Sun, 22 Oct 2023 02:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:14 PM IST
सार
मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस शनिवार को प्रेमी और महिला को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस शनिवार को प्रेमी और महिला को पकड़कर थाने ले आई। पति ने पुलिस को सौंपी तहरीर और मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर आरोपी युवक द्वारा उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला के पति ने बताया कि युवक दूसरे धर्म का है। वो बहला फुसलाकर उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार महिला पहले भी कई बार बिना बताए घर से भाग चुकी है। बिहार प्रांत के पटना निवासी महिला का प्रेमी का उसके घर आना जाना था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सौरभ राय ने बताया कि इस मामले में पति की तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन