{"_id":"698a2e7210ed452710086437","slug":"mother-in-law-and-daughter-in-law-arrested-for-murdering-rambhavan-mau-news-c-295-1-mau1002-140597-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रामभवन की हत्या में आरोपी सास और बहू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रामभवन की हत्या में आरोपी सास और बहू गिरफ्तार
विज्ञापन
रामभवन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सास, बहू। संवाद
घोसी थाना क्षेत्र के सिरिया मोड़ के पास से पुलिस ने सोमवार की सुबह हत्या में आरोपी सुनीत और उसकी सात रामावती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
6 जनवरी की शाम आठ बजे कोतवाली क्षेत्र के खंतिया गांव में चचेरे भाई विजेंद्र यादव और उसके 15 वर्षीय भतीजे ने चाकू से हमला कर रामभवन यादव (42) की हत्या कर दी थी।
पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात विजेंद्र, उसके बेटे, पत्नी सुनीता और मां रमावती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद घर में ताला बंद करके सभी भाग गए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए दो थानों की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
इन टीमों ने शनिवार और रविवार की दोपहर तक आजमगढ़ जिले में तीन, मऊ जनपद मुख्यालय स्थित तीन रिश्तेदारों के घर और कोपागंज में संभावित स्थानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
रविवार की शाम टीम गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज और गगहा थाना क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां छापा मारा, लेकिन मुख्य आरोपियों का पता नहीं चला। मुखबिर ने बताया कि सुनीता और रामावती नदवासराय निवासी रिश्तेदार के घर से कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने सुबह 10:50 बजे सिरिसिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -- -- --
कोट -
रामभवन की हत्या के आरोप में सास-बहू को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों छापेमारी के साथ ही और मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -जितेंद्र सिंह, सीओ घोसी