फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother beating her daughter and kept her in the outpost till two o'clock in the night

मां बेटी की पिटाई कर चौकी में रात दो बजे तक बिठाए रखा

Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Mother beating her daughter and kept her in the outpost till two o'clock in the night
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी विवाहिता बेटी और बेटे पर पुलिस सरसेना चौकी प्रभारी तथा साथी पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगातेे हुए पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। 31 अगस्त को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार पचीस्ता गांव निवासी शीला यादव पत्नी भानु प्रताप यादव ने लिखा है कि उसके पति रायपुर बाजार में मिठाई की दुकान करते हैं। शीला 29 अगस्त की सुबह अपने भाई मनोज के साथ बाइक से आजमगढ़ दवा लेने गई थी। देर शाम वापस आई तो रायपुर बाजार में मिठाई की दुकान पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में नोंकझोंक होने लगी। महिला का आरोप है कि इसी बीच सरसेना पुलिस चौकी प्रभारी और एक सिपाही वहां आकर उससे गालीगलौज करते हुए अभद्रता की तथा साथ आये सिपाही ने अपनी बेल्ट खोलकर उसके भाई मनोज की पिटाई व अभद्रता किया। प्रभारी ने 112 पुलिस बुलाकर उससे शीला और उसकी मां को चौकी ले जाकर बिठाए रखा और रात दो बजे जाने दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे मनोज को तमंचा दिखाकर फर्जी मुकदमा में चालान कर दिया। इस संबंध में एसओ अविनाश सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ कर रहे हैं। पीडित महिलाओं से मिलने आए सपा प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवनाथ यादव, बिरजू यादव, सीताराम यादव आदि सपा नेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed