फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mother Adishakti is present everywhere: Sadhguru

हर जगह विद्यमान हैं मां आदिशक्ति : सद्गुरु

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mother Adishakti is present everywhere: Sadhguru
दोहरीघाट। मातेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ के सातवें दिन मातृ भक्तों को सद्गुरु ने बताया कि शिष्य बनने के लिए गुरु के पास तीन युवक जाते हैं। गुरु उनकी परीक्षा लेने के लिए सबको एक एक कबूतर देते हैं और कहते हैं कि जो सबसे पहले इसको काट कर ले आएगा वो उसको दीक्षा देंगे।
विज्ञापन

शर्त बस इतना है कि कोई देखे नहीं l इस प्रकार तीनों युवक कबूतर लेकर चल देते हैं। दो युवक किसी झाड़ी में जाकर काट कर लौट आए, जबकि तीसरा नहीं लौटा और उसे लौटने में रात हो गई। उसने कबूतर को बिना काटे लेकर गुरु के पास पहुंचा। गुरु के पूछने पर बताया कोई ऐसी जगह नहीं हैं जहां पर कोई भी न देखे। यदि कोई नहीं तो मां शक्ति और ईश्वर तो सब जगह हैं। इस प्रकार मुझे दीक्षा मिले या न मिले मैं इसे नहीं काट सकता। गुरु उस युवक से प्रसन्न होते हैं और दीक्षा देते हुए शिष्य बना लेते हैं। मातेश्वरी परिवार के संस्थापक सद्गुरु महराज ने कहा कि वह मां आदिशक्ति सब जगह मौजूद हैं। वह आपके हर कर्मों का हिसाब देखती हैं, कर्मों का फल तो मिलना ही होता हैं। इस प्रकार हम सभी को नित्य सत्य कर्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed