फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most of the complaints of consolidation, possession

अधिकांश चकबंदी, कब्जे की रही शिकायतें

Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Most of the complaints of consolidation, possession
़ुहम्मदाबाद गोहना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर लोगों की समस्या को सुनते जिलाधिकारी ? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान अधिकतर शिकायतें चकबंदी, कब्जे और पैमाइश से जुड़ी रहीं। 93 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। 13 का मौके पर निपटारा किया गया। पैमाइश और मालियत को लेकर गांव के उमाशंकर सिंह, राजेंद्र, सुखिया देवी आदि ने सिया बस्ती गांव की चकबंदी में अनियमितता की शिकायत की। जिलाधिकारी ने निपटारे का निर्देश दिया। नगर पंचायत के कबीरा बाद वार्ड जलमग्न होने की शिकायत लेकर आए लोगों ने जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया। क्षेत्र के बरेवा, बरडीहा, उमती, काजीपुर गांवों में मनोरमा, निर्मला, रामरूप आदि ने राशन कार्ड में नाम कट जाने की शिकायत किया। काझाखुर्द गांव की शांति देवी ने अपने चक में दूसरे काश्तकार को आवंटन करने की शिकायत किया। अन्य ग्राम पंचायतों से आए लोगों ने विधवा पेंशन, राशन कार्ड, पैमाइश, अवैध कब्जा आदि से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और कच्चे मकानों के गिरने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपालों को जांच कर रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस कप्तान चंद्रभान घुले, एसडीएम आशुतोष कुमार राय, डीपीआरओ घनश्याम सागर, डीडीओ , सीएमओ डा. एसएन दूबे, बीएसए संतोष सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम आरए किदवई,सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। घोसी : घोसी तहसील सभागार में एसडीएम डॉ सीएल सोनकर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए 17 शिकायती पत्रों में से एक भी निपटारा नहीं हुए। अरियासो के पवारू, अशोक सिंह, मनीष यादव, जित्तू यादव ने लेखपाल द्वारा घरौनी तैयार करने में कई लोगों के क्षेत्रफल, चौहद्दी आदि को कम अधिक दिखाने की शिकायत की। तिलई बुजुर्ग निवासी हरिराम राजभर व घोघवल रामपुर निवासिनी गुड्डी देवी ने आवास नहीं मिलने और गोधना निवासिनी सरोज देवी ने बनकरा खुर्द स्थित दो रकबा में से एक पर लेखपाल के वरासत नहीं करने की शिकायत की। मधुबन : तहसील सभागार में सीआरओ हंसराज यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 40 फरियादियों ने गुहार लगाई। प्रेमभूषण पाण्डेय खीरीकोठा ने मधुबन स्टेट बैंक के सामने चक मार्ग पर अतिक्रमण कर स्थाई निर्माण किए जाने की शिकायत की। एसडीएम लालबाबू दुबे ने तहसीलदार को चार दिनों में पैमाइश करके ध्वस्तीकरण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed