फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most of the 50 brick kilns running are without standard.

Mau News: चल रहे 50 ईंट भट्ठों में अधिकांश बिना मानक के

Thu, 09 May 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Most of the 50 brick kilns running are without standard.
मधुबन। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में 50 ईंट भट्ठों में अधिकांश मानक के विपरीत चल रहे हैं, कोई बिना रॉयल्टी जमा किए तो कोई बिना एनओसी के ही ईंट भट्ठे चला रहा है। नियमों का उल्लंघन कर ईंट भट्ठा चलाने की शिकायत के बाद खनन अधिकारी पुनाराम अहाके और नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह बुधवार को ईंट भट्ठों पर पहुंचे। मानक के सभी बिंदुओं पर जांच की। जिसमें कई ईंट भट्ठे मानक के विपरीत पाए गए। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी मधुबन अवधेश चौहान ने जांच की अनुमति के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा। अनुमति मिलने पर खनन अधिकारी पुनाराम अहाके और नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ करौदी नरायनपुर स्थित लक्ष्मी ईंट भट्ठा, मोहम्मदपुर में पूनम बीकेओ, लाड़नपुर में अरविंद ईंट भट्ठा, सुरजपुर में वियज बहादुर ईंट भट्ठा, सिद्धा अहिलासपुर स्थित सिंह ब्रिक्स फिल्ड, सरायमेवागिरी में शिवम ईंट भट्ठा सहित विभिन्न ईंट भट्ठों पर पहुंचकर रायल्टी, चिमनियों की उंचाई, ईंट पथाई के लिए मिट्टी की खोदाई तथा पर्यावरणीय नियमों के कई बिंदुओं पर सघनता से जांच किया। जांच में कई कमियां पाई जाने पर खनन अधिकारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed