फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Most centers

केंद्रों का हाल

Fri, 09 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 09 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Most centers
डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन



 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के पूर्व गुरुवार को जिले के प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने पहले चरण के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।


 इस दौरान उन्होंने प्रथम चरण में रानीपुर और मुहम्मदाबाद गोहना में स्थित अतिसंवेनशील प्लस बूथों को भी देखा। तीनों ने रानीपुर और म़ुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर मतदान के लिए रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों को विभिन्न चीजों के बारे में हिदायत भी दी।

 गुरुवार को प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय सबसे पहले रानीपुर ब्लाक पहुंचे। वहां पर उन्होंने रानीपुर इंटर कालेज पहुंचकर रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों की जानकारी ली।

 वहां की स्थिति को देखा। इसके बाद सभी मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर पहुंचे। वहां पर भी मतदान केंद्रों को रवाना हो रहे मतदानकर्मियों के बातचीत की।


 इस दौरान प्रेक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी मतदानकर्मी किसी भी मतदाता से दुर्व्यवहार नही करे। साथ ही आपत्तिजनक स्थिति बातें न करे।


वहीं जिलाधिकारी ने सभी मतदानकर्मियों को ऐततियात और सावधानी से मतदान संपन्न कराने की बात कही। जबकि पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में मुस्तैद रहने की बात कही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed