{"_id":"5bf44e41bdec22694f462154","slug":"mosques-and-houses-decorated-with-colorful-skirts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारावफात की पूर्व संध्या पर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात की पूर्व संध्या पर निकाला जुलूस
mau
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ईद-ए- मिलाद के अवसर पर जुलूस निकालते समाज के लोग
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के मस्जिदों को रोशन करने के साथ ही शहर के मुख्य मार्गों को सजाया गया।इस अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम बंधुओं की तरफ से जुलूस निकाला गया।
सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज की मौजूदगी में निकला जुलूस नगर के मिर्ची मस्जिद से निकलकर विभिन्न स्थानों से होता हुआ सदर चौक पर कार्यक्रम में तब्दील हो गया। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर मुस्लिम बंधुओं ने नगर के मिर्ची मस्जिद से जुलूस निकाला।
जुलूस शहर के पहाड़पुरा, पहाड़पुरा, क्यारीटोला सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए सदर चौक पर कार्यक्रम में तब्दील हो गया। जुलूस में बच्चों ने भी शिरकत की। वहीं जिले के ग्रामीण जगहों पर निकले जुलूस में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले की सभी मस्जिदों को रोशन करने के साथ ही शहर के मुख्य मार्गों को सजाया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद रात में मजलिस तथा बच्चों द्वारा नात व कुरान शरीफ का पाठ किया गया। बड़ी संख्या में समाज के बड़े, बच्चे शहर में रात भर भ्रमण करते रहे। जुलूस में मौलानाओं की तकरीर पर नारे तकबीर बुलंद किया गया। जुलूस में जहां एक ओर मौलानाओं ने एकता से भरी दीनी बातें बताईं, वहीं दूसरी ओर नौजवान झूमते दिखे।
घोसी : पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर के करीमुद्दीनपुर, बड़ागांव, मदापुर समसपुर, कस्बा बाजार, मलिक टोला, काजीपुरा सहित विभिन्न स्थानों पर तकरीर किया गया। नातिया कलाम पेश किया गया। जगह-जगह झालर से सजावट किया गया था।