{"_id":"656f5b549a017f18410ebd11","slug":"morning-became-evening-eight-kilometer-long-traffic-jam-remained-unsolved-mau-news-c-295-1-mau1001-5898-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सुबह से हो गई शाम, नहीं छूटा आठ किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सुबह से हो गई शाम, नहीं छूटा आठ किमी लंबा जाम
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बे में आए दिन लग रही भीषण जाम के झाम से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। सोमवार से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही शाम तक भीषण जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
कस्बे के मुख्य बाजार की सड़कों से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। घाघरा पुल से लेकर आजमगढ़ रोड, बस स्टैंड, चौहान चौक, धनौली मोड़ से लेकर गोठा, नई बाजार तक 10 किमी लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे स्कूली बच्चो, एम्बुलेंस को निकालने में चालकों के पसीने छूट गए। इस समय शादियों का सीजन होने के वजह से सड़क पर गाड़ियों की संख्या बढ़ जाने से भी जाम की स्थिति ज्यादा हो रही है।
घाघरा पुल पर जाम लगने से दूल्हों की गाड़िया घंटों फसी रह रही। जाम ज्यादा फुटपाथ पर अतिक्रमण, आड़े तिरछे खड़े वाहन, बड़े व भारी वाहनों का मुख्य बाजारों में प्रवेश यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं। पूरा यातायात माह बीत गया न तो किसी को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और न ही यातायात व्यवस्था सुधारने की कोशिश की गई। लोगों का कहना है कि यातायात माह केवल जिला मुख्यालय पर ही चलकर खत्म हो गया।