{"_id":"5ebd69a38ebc3e90955a7500","slug":"more-than-five-thousand-copies-were-evaluated-mau-news-vns524908939","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार से अधिक कापियों का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार से अधिक कापियों का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य तीसरे दिन बृहस्पतिवार को छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में शुरु हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच 1027 परीक्षकों ने बृहस्पतिवार को 50553 कापियां जांची।
नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के पूर्व सभी मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज कराया गया। तीसरे दिन भी सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। मूल्यांकन केंद्रों पर 531672 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी है। अब तक 182751 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी।