फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More than 30 thousand voters above 80 years in the district

जिले में 80 वर्ष से ऊपर के 30 हजार से अधिक मतदाता

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than 30 thousand voters above 80 years in the district
मऊ। चुनाव आयोग ने 2022 विधानसभा चुनाव में 80 साल के बुजुर्गों और 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी दिव्यांगों को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए बूथ तक नहीं जाना होगा। इस श्रेणी में आने वाले मतदाता घर बैठे वोट डाल सकेंगे। वहीं जिले में 30 हजार से ज्यादा मतदाता 80 साल से अधिक के हैं।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ से ऐसी तस्वीरें सामने आती थीं, जिसमें दिव्यांग या बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए अपने परिवारिजनों के कंधे पर जाते थे, या फिर बाइक, ठेला और चारपाई पर बैठकर ऐसे लोगों की तस्वीरें मीडिया की सुर्खियां भी बनती थीं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 7,845 है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र सदर में सर्वाधिक 2,520 दिव्यांग मतदाता हैं तो वहीं मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1,149 दिव्यांग मतदाता हैं। इसी तरह घोसी विधानसभा क्षेत्र में 2,334 मधुबन विधानसभा क्षेत्र में 1,842 दिव्यांग मतदाता हैैं। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 60 वर्ष या इससे ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं की कुल संख्या 2,75,091 है। जिसमें 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं की कुल संख्या 30,857 है। 80 वर्ष से अधिक उम्र पूरी कर चुके बुजुर्ग मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 8,424 सदर में हैं। जबकि सबसे कम संख्या 6,963 मोहम्मदाबाद गोहना में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोसी विधानसभा क्षेत्र में 7,574 मतदाता वहीं मधुबन विधानसभा में 7,896 मतदाता हैं। जिले में 485 मतदाता 100 वर्ष के ऊपर के हैं। 100 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या 168 सदर में हैं जबकि सबसे कम संख्या 84 मोहम्मदाबाद गोहना में है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में 135 मतदाता वहीं मधुबन विधानसभा में 98 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed