फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   More matters of revenue on Sampoorna Samadhan Day

संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व के ममाले अधिक

Sat, 16 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
More matters of revenue on Sampoorna Samadhan Day
सदर तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की समस्या सुनते जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता पर संपूर्ण समाधान दिवसों के माध्यम से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के क्रम में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में सदर तहसील दिवस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 30 के सापेक्ष सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिकायत के क्रम में शैलेंद्र सिंह पुत्र जर्नादन द्वारा चकरोड अतिक्रमण, सुनीता देवी पत्नी मिथिलेश मौर्या द्वारा हिस्सा बटवारा, मनोज सिंह पुत्र गौरी शंकर द्वारा रास्ता खोलवाने, जितेंद्र सिंह पुत्र हरिशंकर सिंह द्वारा खतौनी में नाम संशोधन, रामबचन सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह द्वारा बटवारे, धर्मवाती देवी पत्नी स्व. गेना द्वारा संक्रमणीय भूमि पर घर बनवाने, सत्यनारायन सिंह पुत्र कामता सिंह द्वारा राजकीय नलकूप मरम्मत के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, गरीब व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता व सलाह का अधिकार है। इसमें 30 आवेदन आए। जिसमेें सात आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, जिला बचत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी हर्षिता, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी जयप्रकाश यादव, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, अधिशासी अभियंता नलकूप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed