फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Moon is visible, Eid will be celebrated today

चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद

Mon, 02 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Moon is visible, Eid will be celebrated today
ईद पर्व को लेकर नगर के सदर चौक स्थित टोपी की दुकान से खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ/मधुबन। जिले में मंगलवार को ईद का पर्व जोशो खरोश से मनाया जाएगा। सोमवार की शाम को चांद का दीदार हुआ तो मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। चांद देख कर सबने एक दूसरे को ईद की मुबाकबाद दी। जबकि चांद रात को बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रातभर लोगों ने खरीदारी की। घरों में महिलाओं ने ईद के पर्व के लिए की गई तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद की नमाज के मद्देनजर ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। सोमवार को नगर के सहादतपुुरा, मुंशीपुरा, चौक, गोला बाजार, सिंधी कालोनी, रौजा, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, घोसी, चिरैयाकोट, दोहरीघाट सहित विभिन्न बाजार गुलजार रहे। दुकानों पर मेवा, सेंवई, फल सहित अन्य सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। महिला, पुरूष, बच्चे जहां कुर्ते पाजामें और इत्र की दुकानों पर सामान खरीदते रहे तो वहीं महिलाएं, युवतिया सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर सामान लेती रहीं। टोपी, जींस, टीशर्ट, रेडीमेड कपड़े, जूते आदि की खरीदी में तेजी रही। उधर ईद की नमाज को लेकर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन तथा सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने औरंगाबाद सहित अन्य ईदगाहों का भ्रमण कर मुस्लिम धर्म गुरुओं से वार्ता की। साथ ही आवश्यक प्रबंध कराया। मधुबन : ईद की पूर्व संध्या पर सोमवार को तहसील क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाजारों में काफी भीड़ भाड़ और चहल-पहल देखी गई। लोग ईद की तैयारियां और आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी में व्यस्त नजर आए। ईद के पर्व का उत्साह महंगाई पर भारी पड़ा और तहसील क्षेत्र के दरगाह, दुबारी, सिपाह, बीबीपुर मर्यादपुर, फतेहपुर, रसूलपुर जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई और लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। जामा मस्जिद दरगाह के इमाम मौलाना महबूब आलम शमशी ने बताया कि ईद की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। ईद तीन मई मंगलवार को मनाई जाएगी। बताया कि जामा मस्जिद दरगाह कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार ईद की नमाज मंगलवार को सुबह सात बजे ईदगाह पर अदा की जाएगी।

ईद की नमाज के मद्देनजर नगर के औरंगाबाद ईदगाह का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सि?

ईद की नमाज के मद्देनजर नगर के औरंगाबाद ईदगाह का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन और सीओ सि?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed