फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money not paid even after 3 years of land registration, case filed against three

Mau News: जमीन रजिस्ट्री कराने के 3 साल बाद भी नहीं दिया पैसा, तीन पर केस

Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Money not paid even after 3 years of land registration, case filed against three
हलधरपुर। जमीन रजिस्ट्री कराने के तीन साल बाद भी 30 लाख नहीं देने पर पुलिस ने शनिवार शाम तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पूरा पैसा खाता में भेजने के लिए आरोपियों ने पीड़ित से 24 घंटे का समय मांगा था। दर्ज मुकदमे के अनुसार हलधपुर थाना क्षेत्र के ढोलबन निवासी शंभूनाथ यादव का आरोप है कि उनकी भूमिधरी की गाटा- 77 के रकबा 0.530 हेक्टेयर (10.6 बिस्वा) जमीन खरीदने के लिए मोहम्मदपुर बरहिया के काजू पांडेय ने उनसे बात की। कहा कि बहन रंजना पांडेय और जीजा राहुल तिवारी जमीन का धंधा करते हैं, वो ये जमीन खरीदना चाहते हैं। पूरी जमीन की डील 55.46 लाख रुपये में तय हुई। 13 जुलाई 2022 को जमीन रजिस्ट्री के लिए मऊ निबंधन कार्यालय गए। जमीन लिखते समय 20 लाख का भुगतान किया। कुछ समय बाद पांच लाख रुपये खाते में भेजे। करीब 30 लाख का भुगतान बाद में करने का वादा किया। स्टांप लिखते समय उन्होंने 20 लाख रुपये ही दर्शाया।
विज्ञापन

सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए और 24 घंटे के अंदर बैंक खाते में शेष पैसा भेजने का वादा किया था। लेकिन पैसा नहीं भेजा, बार-बार जमीन बिक्री का पैसा मांगने पर तीन अगस्त 2022 को खाते में पांच लाख रुपये भेजे। अब बकाया देने से मना कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed