फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Money is saved over time in Lok Adalat

लोक अदालत में समय के साथ होती है धन की बचत

Sat, 14 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Money is saved over time in Lok Adalat
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित ? - फोटो : MAU
मऊ। जिला जज रामेश्वर ने आम लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को निस्तारण कराए जाने पर बल दिया। उन्होंने लोक अदालत की महत्ता को बताते हुए कहा कि लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण होने से न तो किसी की हार होती है, न ही किसी की जीत। क्योंकि इसमें जो भी मामला निस्तारित होता है पक्षकारों की सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर होता है। कहा कि लोक अदालत में निस्तारित मामलों की न तो अपील होती है और न ही रिवीजन, मामला अंतिम रूप से निस्तारित हो जाता है। जिससे आम लोगों के समय के साथ ही धन की भी बचत होती है। साथ ही आपसी कटुता भी समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज रामेश्वर, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अफताब अहमद, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अफताब अहमद, वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सुरेंद्र प्रसाद यादव, एडीजे बुद्धिसागर मिश्रा, एडीजे आनंद प्रकाश सिंह, एडीजे दिनेश चौरसिया, एडीजे आसिफ इकबाल रिजवी, एडीजे रामराज, एडीजे पंकज मिश्रा, एडीजे शहीब जेहरा, सीजेएम फर्रूख ईनाम सिद्दीकी, सिविल जज सीनियर डिवीजन श्वेता चौधरी, सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायाधीश प्रीति भूषण, न्यायिक मजिस्ट्रेट अलका नेहल, सिविल जज जूनियर डिविजन वकील, संतोष वर्मा, अभिषेक कुमार पांडेय, अमित यादव, उत्कर्ष सिंह, शिप्रा सिंह, शैलेश सिंह, एलडीएम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हुमा रिजवी, निर्मल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह जोडे़ साथ-साथ रहने को हुए राजी
मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत मे 47 पारिवारिक मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद ने 16 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। जिसमें पांच जोडे़ साथ साथ रहने को राजी हो गए। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज मिश्रा ने 13 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आनंद प्रकाश सिंह ने 18 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया। इसमें एक जोडा साथ साथ रहने को राजी हुए। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद, अपर न्यायाधीश आनंद प्रकाश सिंह, अपर न्यायाधीश पंकज मिश्रा, काउंसलर हुमा रिजवी, संजय दूबे और निर्मल के प्रयास से छह जोडें आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना मे अध्यापक की मृत्यु के मामले में 75 लाख 75 हजार रुपये दिलाई क्षतिपूर्ति
मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत में वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 26 मामलों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 66 लाख 80 हजार 348 रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई। जिसमें सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी रहे धनंजय पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में चल रहा मुकदमा सरोज पांडेय बनाम राहुल सिंह आदि के मामले में आई सीआईआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 75 लाख 75 हजार रुपये क्षतिपूर्ति पीड़ित पक्ष को दिलाई गई। घटना के समय मृतक धनंजय पांडेय जनपद आजमगढ़ में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी सरोज पांडेय के अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह और आईसीआईआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विधि अधिकारी विशाल श्रीवास्तव और अधिवक्ता दिलीप कुमार श्रीवास्तव के प्रयास से निस्तारित हुआ।

जिला जेल में बने उत्पाद की लगी स्टाल
मऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर दीवानी कचहरी परिसर में जिला जेल में बने उत्पाद की स्टाल लगाई गई। जो लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहा। जहां से लोग जेल में बनी कान्हा अगरबत्ती खरीदते नजर आए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सीओ यातायात अंबर कुमार भारती सहित कचहरी परिसर में आए वादकारियों ने कान्हा अगरबत्ती खरीदी। सभी ने प्राधिकरण की इस पहल की सराहना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed