फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mohan, Golu in the race and Firoz top in wrestling

दौड़ में मोहन, गोलू और कुश्ती में फिरोज अव्वल

Tue, 02 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mohan, Golu in the race and Firoz top in wrestling
परदहां ब्लाक के रकौली गांव स्थित डा.भीमराव अंबेडकर पार्क में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्? - फोटो : MAU
मऊ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से मंगलवार को ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क रकौली परदहा में किया गया। दौड़ में मोहन, गोलू तो कुश्ती में फिरोज का जलवा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश कुमार ब्लॉक प्रमुख परदहा ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मोहन राजभर, द्वितीय स्थान किशन जबकि तृतीय स्थान पर शराफत अली रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम गोलू कनौजिया, द्वितीय शिवम यादव, तृतीय मिथिलेश यादव तो 400 मीटर दौड़ में प्रथम धर्मेंद्र साहनी, द्वितीय अनुज प्रताप सिंह, तृतीय स्थान कृष्ण मोहन रहे। जबकि कुश्ती में फिरोज अहमद तो लंबी कूद में धर्मेंद्र साहनी ने बाजी मारी। वालीबाल में प्रथम स्थान रकौली एवं द्वितीय स्थान सरवा कबड्डी में खिल्ला प्रथम और द्वितीय ओन्हाइच रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान रकौली एवं संचालन शैलेंद्र सिंह व्यायाम प्रशिक्षक ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनबोध कुमार सिंह ने आभार जताया। इस दौरान रंजन कुमार यादव, अवनीश पांडे, सुनील कुमार, जगजीवन, विनोद पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed