फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Modi government is using disaster into opportunity: Dipankar

आपदा को अवसर के रूप में उपयोग कर रही है मोदी सरकार:दीपंकर

Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Modi government is using disaster into opportunity: Dipankar
मोदी -योगी सरकार जनता को बर्दाश्त नहीं है। उप्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहती है।
विज्ञापन

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य बृहस्पतिवार को राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ में फादर स्टेन स्वामी को श्रद्धांजलि देते हुए तथा कोविड महामारी तथा भविष्य की चुनौतियां विषयक संगोष्ठी को संबोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में कोविड महामारी से लाखों लोगों की मौतें हुई इसके लिए सिर्फ मोदी सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि सरकार ने इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य का कोई ढांचा ही नहीं तैयार किया। कहा कि मोदी सरकार आपदा को अवसर के रूप में उपयोग कर रही है। हमें इस समय का उपयोग आपदा को आंदोलन के रूप में करना है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल असफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ किसान संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, स्कीम वर्कर आंदोलन कर रहे हैं। भाकपा माले इन आंदोलनों को पूरी ताकत से सहयोग करेगी। कहा कि भाजपा शासन में आंदोलनकारियों पर यूएपीए लगाकर जेल डाला जा रहा है। भीमा कोरेगांव, नागरिकता आंदोलन व मानवाधिकार आंदोलन के तमाम राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में जेलों में बंद कर दिया गया है। हमें इनकी रिहाई के लिए आवाज उठानी होगी। इस अवसर पर भाकपा माले राज्य सचिव सुधाकर यादव, श्रीराम चौधरी, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार आदि शामिल रहे। संचालन जयप्रकाश धूमकेतु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed