फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Modi government is putting extra burden on common people

मोदी सरकार आम लोगों को पर लाद रही अतिरिक्त बोझ

Sat, 04 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Modi government is putting extra burden on common people
कोपागंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने पेट्रोलियम पदार्थो में हो रही वृद्धि के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी मुश्ताक अली मंसूरी तथा धर्मेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ नेता रामचंद्र राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ब्लाक कार्यालय परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि जनता पहले से ही कोरोना परेशान है। किसी तरह से दो जून की रोटी ही नसीब हो पा रही है। फिर भी यह निरंकुश सरकार जनता पर अतिरिक्त बोझ लादकर लगातार परेशान कर रही है। अगर पेट्रो मूल्य वृद्धि वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मोदी तथा योगी सरकार में भ्रष्टाचार, तानाशाही चरम पर है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। बेगुनाह कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसे यदि नहीं रोका गया इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। पेट्रो मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाए। इसी क्रम में रामचंद्र ने कहा कि डीजल का मूल्य पेट्रोल से अधिक होने से आम आदमी की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। धरने को पप्पू अंसारी, आफताब आलम, रत्नेश राय, अब्दुल्ला फैसल, मुकेश राजभर, हाजी अफजाल, रेयाज, मजीद, सलीम, एहसान मरगूब, त्रिभुवन भारतीय, आफताब आलम, रत्नेश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed