Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Modernization of Ghosi Sugar Mill to begin soon; survey process completed.

Mau News: शीघ्र शुरू होगा घोसी चीनी मिल का आधुनिकीकरण, सर्वे की प्रक्रिया पूरी

Thu, 02 Jul 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Modernization of Ghosi Sugar Mill to begin soon; survey process completed.
घोसी ​स्थित चीनी मिल।संवाद
अब शीघ्र ही घोसी चीनी मिल का आधुनिकीकरण शुरू होगा। शासन के निर्देश पर नेशनल शुगर फेडरेशन की टीम ने सर्वे प्रक्रिया पूरी कर ली है। टीम की सिफारिश के अनुसार बजट आवंटन के बाद मिल की स्थिति में सुधार होगा और घोसी चीनी मिल प्रदेश की आधुनिक मिलों में शामिल होगी।
विज्ञापन

घोसी चीनी मिल के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मिल के पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई का लक्ष्य 20 लाख क्विंटल था। 198 घंटे के ब्रेकडाउन और अन्य तकनीकी कारणों के चलते 21 फरवरी को चीनी मिल बंद कर दी गई।
विज्ञापन

यही वजह रही कि लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 12.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी। मिल बंद होने के बाद किसानों ने अगले दिन धरना-प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने 2 मार्च 2026 को धिक्कार रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में अचानक मिल में गन्ने की पेराई बंद कर इसे केवल तौल केंद्र बना दिया गया था। किसानों का गन्ना खेतों में पड़ा रह गया और उन्हें अपना गन्ना सठियांव ले जाने को कहा गया, जिससे किसान आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन हुआ।
इसके बाद घोसी चीनी मिल से जुड़े किसानों के गन्ने की तौल मिल गेट पर होने लगी। पेराई के लिए गन्ना सठियांव चीनी मिल भेजा गया। इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई थी।
नगर विकास मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव राय ने मिल का निरीक्षण कर किसानों को इसे पुनः चलाने का आश्वासन दिया था। बाद में मुख्यमंत्री ने मधुबन में 29 मई को चीनी मिल के आधुनिकीकरण की घोषणा की, जिसके बाद मिल बंद होने की अटकलों पर विराम लग गया।

प्रदेश सरकार ने बीच सत्र में 21 फरवरी को मिल बंद होने से उत्पन्न हालात को गंभीरता से लिया है। नेशनल शुगर फेडरेशन (राष्ट्रीय शक्कर कारखाना संघ) की प्राक्कलन समिति ने सर्वे कर आधुनिकीकरण के लिए आवश्यक मशीनों और अन्य पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
---------------
आंकड़ों की नजर में पेराई
वर्ष
पेराई (लाख क्विंटल)
2025-26
12.81
2024-25
13.46
2023-24
17.61
2022-23
15.33
2021-22
12.35
2020-21
11.38
2019-20
21.62
2018-19
23.04
2017-18
18.96
2016-17
16.45
वर्जन---
घोसी चीनी मिल का आधुनिकीकरण किया जाएगा। नेशनल शुगर फेडरेशन की सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआर बनाकर शासन को भेजा जाएगा। -आनंद वर्धन, जिलाधिकारी मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed