फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Models of students studying in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी मेंछाए रहे छात्र-छात्राओं के मॉडल

Sun, 12 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Models of students studying in science exhibition
मधुबन/फतहपुर मंडाव । डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गाँधी पी जी कालेज में शनिवार को चतुर्थ विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडल छाए रहे।होस्ट वाटर ट्रीटमेंट,चन्द्रयान-2, एसिड रैन फाल,पाल्यूसन,वाटर सॉयकल,डी एन ए माडल, हाइड्रोलक सिटी, सोलर सिटी, हाइटेक सिटी और ग्रीन एंड क्लीन सिटी के मॉडल लोगों की पसंद बने रहे। डी एन ए मॉडल विशेष सराहनीय रहा।इस प्रदर्शनी में संत कबीर चचाईपार, ज्ञान कुंज, बीपीएस, नवजीवन बेल्थरा, हरिवंश मल्ल, ज्ञान दीप,उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन सहित 25 इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया । मुख्य अतिथि एसडीएम लालबाबू दुबे ने प्रतिभावन छात्रों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए एसडीएम लाल बाबु दुबे ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों की प्रतिभा में गुणात्मक विकास होता है। छात्राओं ने सरस्वती गीत व स्वागत गान गाया। कालेज के प्रबन्धक राष्ट्र कुंवर सिंह व प्रबंध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया।प्रदर्शनी में गणित,भौतिक,रसायन तथा जीव विज्ञान से संबंधित 52 प्रकार से ज्यादा मॉडल छात्रों ने प्रदर्शित किया। छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीवब्यूरो के वैज्ञानिक डॉ सुरेन्द्र पाल व डॉ नाजिया मंजर ने किया। इस मौके पर डीन एकेडमिक मुहम्मद खालिद, सुफिया कलीम, तवस्सुम अली, खलिक उस्मानी, राजेश शर्मा, डॉ ओकारेश्वर उपाध्याय, अखिलेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जगदीश पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed