{"_id":"69a1e107e2ec0f56230e39cd","slug":"model-and-poster-competition-to-be-organised-on-the-occasion-of-national-science-day-mau-news-c-295-1-svns1028-141609-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मॉडल और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित होगी
विज्ञापन
नगर सहित जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपदस्तरीय मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। आयोजन स्थल महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय रहेगा।
प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय से दो-दो विद्यार्थी भाग लेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाता है। इसी दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी, व्याख्यान और सेमिनार के साथ वाद-विवाद, वैज्ञानिक विषयों पर निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता और विज्ञान प्रयोगशाला गतिविधियां आयोजित होंगी। समाज की बेहतरी में विज्ञान की भूमिका पर विशेषज्ञों के व्याख्यान भी होंगे।
विज्ञापन
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।