फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mock drill for rescue and relief work in case of natural disaster on 15th

Mau News: प्राकृतिक आपदा आने पर बचाव व राहत कार्य के लिए मॉक ड्रिल 15 को

Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mock drill for rescue and relief work in case of natural disaster on 15th
मिर्जापुर। भूकंप आने पर राहत व बचाव कार्य के बाबत मॉक ड्रिल के लिए मंगलवार को अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विचार-विमर्श किया। इस दौरान 15 सितंबर को लायंस स्कूल, लालडिग्गी में सुबह 9:30 से 11 बजे तक सभी विभागों एवं स्कूली बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कर मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मॉक ड्रिल में किसी प्राकृतिक आपदा के दौरान विभागों की जिम्मेदारियों के अनुरूप उनकी तैयारियों को परखा जायेगा। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति के सुझाव पर कार्यक्रम निर्धारित किया गया। बताया गया कि मॉक ड्रिल के दौरान स्कूल प्रशासन द्वारा जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) के दूरभाष (05442-256357) पर सूचित किया जायेगा। उसके बाद ईओसी सभी संबंधित विभागों को अवगत कराया जायेगा। ताकि विभाग अपनी तैयारियों के साथ बचाव व राहत कार्य के लिए तत्काल स्कूल पहुंच सकें l मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस एनडीआरएफ की बस को ग्रीन कॉरिडोर (जीरो ट्रैफिक) के जरिए शास्त्री पुल से लायंस स्कूल तक ले जाएगी। उसके बाद एनडीआरएफ द्वारा पुलिस, एसडीआरएफ, चिकित्सकीय टीम, एनसीसी, राजस्व एवं अन्य विभागों के सहयोग संयुक्त रूप से लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल परिसर में मॉक ड्रिल किया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गुलाब वर्मा, अग्निशमन अधिकारी अनिल सरोज, तहसीलदार सदर शशांक शेखर, एनडीआरएफ के निरीक्षक आरबी गौतम, आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता, एसडीआरएफ के निरीक्षक मोइनुद्दीन, एनसीसी, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed