मऊ। फुड सेफ्टी आन व्हिल्स (मोबाईल टेस्टिंग लैब वैन) द्वारा बुधवार को जनपद मऊ के सलाहाबाद मोड़, मिर्जाहादीपुरा, खुरहट, बस स्टैंड मुहम्मदाबाद गोहना, करहां बाजार, चिरैयाकोट, काझा तथा बढ़ुआगोदाम में जागरूकता कैंप लगाया गया। विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 75 नमूनों की जांच मौके पर नि:शुल्क की गई। मोबाइल टेस्टिंग लैब द्वारा मौके पर जांचे गए कुल 75 नमूनों में से 21 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मोबाईल टेस्टिंग लैब द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांचे गये नमूनों में दूध तथा दूध से निर्मित मिठाइयो के 44 नमूनों की जांच मौकेे पर की गई। जिनमें 12 नमूनें मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। अन्य मिठाइयों के 21 नमूनों की जांच मौकेे पर की गई। जिनमें 09 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। अन्य खाद्य पदार्थों के 10 नमूनों की जांच मौकेे पर की गई। जिनमें सभी नमूना मानक के अनुरूप पाया गया। मौके पर उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक भी किया गया। ऐसे खाद्य कारोबारकर्ताओं जिनके प्रतिष्ठान से जांच के लिए गए नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। उन्हें कठोर चेतावनी देते हुये भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न किये जाने के सख्त निर्देश दिया। मोबाईल टेस्टिंग लैब वैन द्वारा खाद्य पदार्थो के विश्लेषण का कार्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम, पंकज कुमार यादव व सत्यराम यादव द्वारा किया गया।