{"_id":"60a3ef4b8ebc3e361d2e1ab5","slug":"mnrega-workers-protested-over-ten-point-demand-mau-news-vns590144017","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगाकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस सूत्रीय मांगों को लेकर मनरेगाकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जेम पोर्टल पर सेवा प्रदाता कंपनियों को आमंत्रित कर मनरेगा कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की जानकारी होने से नाराज मनरेगा के संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आगामी 20 मई से सभी पांच सौ कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत राय के नेेतृत्व में मंगलवार को मनरेगा के सभी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, तकनीकि सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, रोजगार सहायक विकास भवन में एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी की नौकरी पहले से ही संविदा पर चल रही थी, लेकिन अब शासन मनरेगा में कर्मचारियों की भर्ती सेवा प्रदाता के जरिए करने की योजना तैयार की है। शासन की मंशा पर जिला प्रशासन ने जेम पोर्टल पर सेवा प्रदाता कंपनियों को आमंत्रित किया है। ताकि जो सबसे कम रुपये का टेंडर करेंगा, उस कंपनी को वरियता दी जाएगी, इस तरह से यदि सेवा प्रदाता के जरिये कर्मचारियों की भर्ती होती है, तो सेवा प्रदाता हर माह 18 फीसदी जीएसटी के साथ अपनी इनकम की व्यवस्था कर्मचारियों के सैलरी से मेंटेन करेंगे।
तकनीकी सहायक संघ के अध्यक्ष रामसरिख यादव ने कहा कि सरकार द्वारा महामारी के इस दौर में भी बिना किसी सुरक्षा के तकनीकी सहायकों को दस ग्राम पंचायतों की मापन का कार्य कराया जा रहा है। इसके बदले बेहद कम मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को संघ के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सौंपा। साथ ही चेताया कि मांग पूरी न होने की स्थिति में 20 मई से वह कलमबंद बहिष्कार करेंगे। विरोध प्रदर्शन में सत्यप्रकाश पांडेय, संतोष गुप्ता, शंहशाह आलम, हरिगोविंद्र साहनी, राजेश राय, अश्वनी कुमार, असलम परवेज, संगम चंद्रा आदि मौजूद रहे।