फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MNREGA employees protested

मनरेगा कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
MNREGA employees protested
मऊ। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक महासंघ की बड़रांव ब्लाक इकाई के तत्वावधान में सोमवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी किया। साथ हीप्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष सुमित्रा शर्मा ने कहा कि पदों का बिना सृजन किए ही जेम पोर्टल से नियुक्तियां किया जाना तथा प्रशासनिक मद से सेवा प्रदाता को भुगतान किया जाना गंभीर वित्तीय अनियमितता है। उन्होंने उक्त अनियमितता को रोकने के लिए जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन को और भी तेज किया जाए।एपीओ मनरेगा विनय द्विवेदी ने कहा कि पहले से कार्यरत मनरेगा कर्मियों के पदों को सृजित कर पदों की निरंतरता बनाए रखते हुए समस्त कर्मियों का समायोजन किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि ऐसा किया जाना ही योजना एवं कर्मचारी हित में है। इसी तरह सेवाकाल में मनरेगा कर्मियों के मृतक आश्रितों की नियुक्ति, कंप्यूटर ऑपरेटरों के समायोजन के साथ ही उन्हें भी अन्य कर्मियों की भांति सम्मानजनक मानदेय भुगतान किया जाना सहित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक महासंघ की ब्लाक अध्यक्ष सुमित्रा शर्मा, एपीओ मनरेगा विनय द्विवेदी, विनोद मौर्य, अनू गुप्त बड्डू , राजेश राय, संतोष यादव, लखीचंद, मंजू गुप्ता, संध्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परदहां ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मनरेेगा कर्मी वर्तमान में अत्यंत अल्प मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। जबकिप्रतिवर्ष लक्ष्य से अधिक मानव दिवस तथा प्रशासनिक मद सृजित किया जा रहा है। किंतु मानदेय वृद्धि न होने से मनरेगाकर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस दौरान अशोक यादव, विरेंद्र यादव, चंदन यादव, शाहिद, जितेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

रानीपुर संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को मनरेगा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही खंड विकास अधिकारी जयेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रशांत, आशीष, अरुण कुमार, सत्यप्रकाश पांडेय, मनोज गुप्ता, अजय सिह, रामेश्वर यादव, गोमती यादव, उमेश,रामाश्रय यादव आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed