फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA Vijay Rajbhar asked for money for repair of dams in Tamsa

तमसा में बांधों की मरम्मत के लिए विधायक विजय राजभर ने मांगी धनराशि

Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
MLA Vijay Rajbhar asked for money for repair of dams in Tamsa
मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय राजभर ने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को पत्र लिखकर तमसा नदी के किनारे बने बंधों की मरम्मत कराने के लिए धन स्वीकृत करने की मांग की है। 9 अक्तूबर 2021 को लिखे अपने पत्र में विधायक ने कहा है कि जनपद में मुख्य रूप से सरयू नदी और टौंस नदी प्रवाहित होती हैं।
विज्ञापन

टौंस नदी के किनारे भदेसरा जमींदारी बांध, मऊ शहर सुरक्षा बांध, पारा शहरोज ख्वाजा जहांपुर बांध एवं हथिनी बांध निर्मित है। विधायक ने लिखा है कि 16 वर्षों के बाद इस वर्ष तमसा नदी में भयावह बाढ़ आई है जिससे कई बांध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन बांधों की मरम्मत कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

विधायक ने लिखा है कि सिंचाई विभाग ने इन बंधों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार किया है। जिसमें टोंस नदी के बाएं तट पर स्थित हथिनी बंधा के किलोमीटर 4.300 से लेकर 4.800 तक सुदृढ़ीकरण तथा लांचिंग एप्रन एवं स्लोप पिचिंग योजना शामिल है। इसके साथ ही टोंस नदी के दाएं तट पर स्थित भदेसरा जमींदारी बांध के सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीरण तथा परक्यूपाइन लगाने की कार्य परियोजना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने जलशक्ति मंत्री से इन सभी परियोजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग किया है। विधायक ने लिखा है कि यदि इन क्षग्रिस्त बांधों की मरम्मत नहीं कराई जाएगी तो भविष्य में काफी तबाही आ सकती है। उन्होंने लिखा है कि पारा सहरोज ख्वाजाजहांपुर बांध को शेष भाग को पूरा करना जरूरी है। जिससे कोल्हाण और निषाद नगर की हजारों की आबादी को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed