फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MLA handed over the keys of Chief Minister's residence

विधायक ने सौंपी मुख्यमंत्री आवास की चाभियां

Wed, 16 Nov 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
MLA handed over the keys of Chief Minister's residence
मधुबन तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड सभागार में मंगलवार को विधायक राम विलास चौहान ने मुख्यमंत्री आवास के 82 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का चेक और पूर्ण हो गए आवासों की चाभी सौंपी।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में विधायक राम विलास चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्तियों को भी मिल रहा है। किसान ,व्यापारी ,बेरोजगार, मजदूर, सभी इस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह शुभम ने कहा कि योगी व मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं । इस दौरान 82 लाभार्थियों को पीएम आवास के स्वीकृति पत्र व प्रथम किस्त का चेक वितरित किया गया । साथ ही पांच लाभर्थियों को मुख्यमंत्री आवास की चाभी देकर गृह प्रवेश कराया।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राहुल दीक्षित, नीतीश तिवारी, अमित मिश्रा, गौतम गुप्ता, सन्नी मल्ल, बलवंत चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed