फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mission power will be given the form of mass movement to honor women

नारी सम्मान के लिए मिशन शक्ति को दिया जाएगा जन आंदोलन का रूप

Sat, 17 Oct 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mission power will be given the form of mass movement to honor women
मऊ। नवरात्र के पहले दिन शनिवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उन्हें सम्मान और स्वावलंबन बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति‘ का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम को फलीभूत कर जनआंदोलन का रुप देने के लिए आई नोडल अधिकारी गिरिमा यादव, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान और विधायक घोसी विजय राजभर ने कलेक्ट्रेट सभागार में फीता काटा।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विजय राजभर ने कहाकि कार्यपालिका, न्यायपालिका, शासन, प्रशासन सभी लोग मिलकर मिशन शक्ति को सफल बनाने के लिए कार्य कर रही है। इसके बाद भी माहिलाओं के प्रति घटनाओं का सिलसिला निरंतर बढ़ रहा है, इसको रोकने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग जागरुक हो। इसमें हम सभी को एकजुट होना होगा तभी महिलाओं की सुरक्षा होगी और उन्हे न्याय मिलेगा। नोडल अधिकारी गरिमा यादव ने कहा कि मिशन शक्ति का मकसद यह है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान हो। शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान को नारी सम्मान के लिए जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है और यह बहुत ही ताकतवर है। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरी तत्परता के साथ पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होनें कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन तथा महिला अपराध तथा बाल अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करें। इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करें। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा कि महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम के लिए हिंसा के प्रकरण में दंड के प्रावधानों के संबंध में लोगो को जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि यह पहल एक सामाजिक परिवर्तन का पहल है। पुलिस का जो कार्य होता है, अपराध को रोकने के लिए होता है। मिशन शक्ति योजना जो शुरू हुई है यह एक महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन इस योजना के जरिए हम सभी एकजुट होकर यूनिट के रूप में कार्य करेंगे। तो निश्चित सफलता मिलेेगी और नए समाज का निर्माण होगा। जनपद में कोई भी व्यक्ति महिलाओं के लिए खतरा बनता है तो उसका पोस्टर चौराहों पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहाकि प्रत्येक विद्यालयों में एक शिकायत पेटिका रखी जाए जिसमें विद्यालय की बच्चियों द्वारा उनके आने-जाने एवं विद्यालयों के अंदर किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह अपना शिकायत पत्र शिकायत पेटिका में डाल सके। इस अवसर पर सोनी धापा बालिका इंटर कालेज एवं अन्य विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण के संबंध में कविता एवं गीत प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed