फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   miscreants broke into house drank alcohol and committed theft in Mau

चोरों का दुस्साहस: छत पर चढ़कर पहले पी शराब, फिर घर में घुसकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

Tue, 05 Aug 2025 03:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 05 Aug 2025 03:05 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में हलधरपुर थाना क्षेत्र के ठैचा गांव में चोरों ने छत पर चढ़कर पहले शराब पी, फिर घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुटी। 

विज्ञापन
miscreants broke into house drank alcohol and committed theft in Mau
घटनास्थल पर बिखरे सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र की ठैचा गांव निवासी रामविलास राजभर के घर सोमवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने पहले छत पर चढ़कर शराब पी, फिर घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित का आरोप है कि दो अलमारी का ताला तोड़कर 48 हजार रुपये नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


पुलिस को सौंपी तहरीर में रामविलास राजभर ने बताया कि वो और उनकी पत्नी रोज की तरह खाना खाकर सोमवार की रात घर के बरामदे में सो रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर भोर में तीन बजे नींद खुली तो सीढ़ी से ऊपर चढ़ते हुए दो लोग दिखाई दिए। शोर मचाया तो तब तक छत से नीचे कूदकर भाग गए। कमरों उनके घर के दो कमरों के दरवाजे टूटे थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Famous Shiva Temple: यूपी के इस शिव मंदिर में यमराज भी हुए थे पराजित, बेलपत्र चढ़ाने से पूरी होती है मुराद

विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी में रखे उनकी बड़ी मां के 48 हजार रुपये नगदी, 500 ग्राम की चांदी की दो हसुली, लगभग एक किलो वजनी चांदी का काड़ा, छाड़ा, पैंजनी, 20 ग्राम का चार सेट सोने का कर्णफूल, सोने की एक गुल्ली, 15 ग्राम वजनी चार चंद्रमा, चांदी के 11 सिक्के, उनकी पत्नी की नकबूजी, कर्णफूल, मांगटीका, मारवाड़ी नथिया, दो सेट सोने की चेन, बहू का सोने का हार, सोने की चार चूड़ी, मांगटीका, लॉकेट गायब थे। मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो वहां शराब की दो बोतल, गिलास और सिगरेट पड़ी थी। घटना के समय चोरों ने कमरों में रखे सामान बिखेर दिए थे। 
 
क्या बोले अधिकारी
घटना की सूचना पर पहुंचकर जांच किया गया है। क्राइम सीन पर सामान बिखरे पड़े मिले, छत पर शराब की दो बेतलें मिली, वहीं जली हुई सिगरेट पड़ी थी। मुहल्ले के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 
-विजय प्रकाश मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक, हलधरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed