फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mirzapur, Aligarh, Azamgarh, Prayagraj, Agra and Gorakhpur won the matches

Mau News: मिर्जापुर, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, आगरा और गोरखपुर ने जीते मैच

Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur, Aligarh, Azamgarh, Prayagraj, Agra and Gorakhpur won the matches
नगर के बलिया मोड़ ​स्थित जिला स्टेडियम में  राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मैच मे - फोटो : katra news
मऊ। डॉॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ में प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह मैच हुए। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, अलीगढ़, आजमगढ़, प्रयागराज, आगरा, गोरखपुर मंडल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच मिर्जापुर मंडल और बस्ती मंडल के बीच खेला गया। मिर्जापुर मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती मंडल को हराकर मुकाबले को 5-0 से जीत लिया। मिर्जापुर की तरफ से अम्रिता और खुशी ने क्रमशः 2-2 गोल किए। दूसरा मैच अलीगढ़ और सहारनपुर मंडल के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ मंडल ने तनिष्का और काजल के क्रमशः 4-4 शानदार गोल के बदौलत मुकाबले को 9-0 जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच आजमगढ़ मंडल और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। अयात एवं सुनैना के क्रमशः 5 व 4 गोल के बदौलत आजमगढ़ मंडल ने 9-0 से मुकाबले को जीत लिया। चौथा मैच बरेली और प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। प्रयागराज मंडल ने मुकाबले को 0-1 से जीत लिया। प्रयागराज की तरफ से जेसिका ने गोल किया। पांचवां मैच कानपुर मंडल और आगरा मंडल के बीच खेला गया। पांचवे मुकाबले में आगरा मंडल ने 0-1 से मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले में जन्नत ने 2 और रेशमा ने 1 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लखनऊ को गोरखपुर ने 0-1 से हराया
छठवां मैच गोरखपुर और लखनऊ मंडल के बीच खेला गया। मुकाबले में गोरखपुर ने 0-1 से मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले में साक्षी ने गोल किया। प्रतियोगिता के अंत में खेल अधिकारी डीपी सिंह ने सभी खिलाड़ियों अैर खेल प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed