फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mirror showing the claim of pothole free road caught road

गड्ढामुक्त सड़क के दावे को आईना दिखा रही है पकड़ी सड़क मार्ग

Tue, 10 Aug 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mirror showing the claim of pothole free road caught road
जिले में गड्ढामुक्त सड़क का दावा करने वाला प्रशासन को जिले की कई बदहाल सड़कें आईना दिखा रही हैं। ऐसी ही एक सड़क है घोसी तहसील की घोसी-पकड़ी मार्ग। वर्तमान में यह सड़क की स्थिति ऐसी है कि सात किमी सड़क मार्ग पर हर एक फीट पर एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन इन गड्ढों के चलते दो पहिया वाहनों चालकों के गिरकर घायल होने की घटनाएं सामान्य बात है।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात है कि यह समस्या बीते कई वर्षो से बनी हुई है, इस मार्ग से कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का गुजरना होता रहता है। बावजूद इस समस्या को लेकर न तो उनके द्वारा इसकी मरम्मत कराने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। जबकि लेकर कई बार स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की जा चुकी हैं।बताते चले कि करीब चार दशक पूर्व घोसी नगर से सटे पकड़ी गांव, सोमरीडी गांव, पकड़ीमोड़, शोधनपुर, गौरीडीह से नदवासराय तक जोड़ने के लिए सात किमी लंबा सड़क मार्ग बनाया गया था।बीते दस वर्षो से यह सड़क मार्ग का मरम्मत न होने से सड़क मार्ग बदहाल हो चुका है।इधर10वर्षो से विभाग की उपेक्षा के चलते और रखरखाव के अभाव के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बड़े बड़े गढ्ढो में तब्दील होकर रह गयी है।शोधनपुर से सोमरीडीह के पश्चिम तक सड़क इतनी खराब है कि लगता ही नही की यह सड़क है।जबकि इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों लोग घोसी या मऊ आते जाते रहते है।सड़क के खराब हो जाने के चलते लोग लंबी दूरी तयकर मखदुमपुर या धरौली हो कर आवाजाही करने केे बाध्य हो रहे हैं।इससे सबसे अधिक परेशानी विद्यालय आने जाने वाली लड़कियों के साथ महिलाओं को को हो रही है।समस्या को लेकर करीमुद्दीनपुर निवासी रेहान अहमद, घोसी नगर के व्यापारी राजकिशन, सोमारीडीह रमेश विश्वकर्मा, उमेश ने कहा कि सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि इस पर हर एक फीट की दूरी पर गहरें गड्ढे बने हुए है।बारिश ने इस परेशानी को दोगुना बढ़ा दिया है, सड़क पर बने गड्ढ़े पर पानी भरने से आए दिन हादसें हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed