फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minor second accused of theft in Sheetla temple arrested

Mau News: शीतला मंदिर में चोरी के दूसरे आरोपी नाबालिग को पकड़ा

Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Minor second accused of theft in Sheetla temple arrested
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह मऊ स्टेशन से शीतला माता मंदिर से चोरी करने वाला दूसरे बाल अपचारी चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने इसके पास से चोरी की छह मूर्तियां के साथ 26 जेवरात बरामद किया। पकड़े गया चोर भले ही नाबालिग है लेकिन उस पर पहले से चोरी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला माता मंदिर में चोरी करने का दूसरा आरोपी किशोर मऊ जक्शन पर है और वाराणसी भागने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया, जहां उसके पास एक स्कूली बैग में छिपाकर रखी गई छह चोरी की मूर्ति, कान की नथ, काम का कुंडल, बिंदी, छोटा हार, मुकुट सहित मंदिर से चोरी 26 जेवरात बरामद किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया चोर ग्यारहवीं का छात्र है, उस पर चोरी के पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। बताते चले कि इससे पहले पुलिस ने इस मामले में मुख्य चोर दीपक राय कासिमपुर पोखरी के पास से बुधवार की रात पकड़ा था तीन मार्च को शीतला माता मंदिर से दो चोरों ने सोने का मुकुट, सोने का हार सहित कीमती दूसरे आभूषण को गर्भगृह का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed