फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister of State for Agriculture emphasized on adopting natural farming

Mau News: कृषि राज्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया बल

Sat, 06 May 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Agriculture emphasized on adopting natural farming
मऊ। नगर के ताजोपुर स्थित सैनिक नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य कृषि एवं बागवानी मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह नर्सिंग स्कूल के छात्रा-छात्राओं को कृषि और बागवानी संबंधी मंहत्वपूर्ण जानकारियां दीं। तत्पश्चात लैब व कैंपस का भ्रमण कर संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक उत्पादन के लिए रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है जो काफी चिंताजनक है। रासायानिक खादों के उपयोग से एक ओर जहां भूमि की उर्वरता नष्ट हो रही है, वहीं इसके उपयोग से आने वाली फसल भी मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने वहां मौजूद छात्र छात्राओं से खेती की लागत कम करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोगों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने की अपील करने को कहा। कहा कि देश के अनेक किसानों ने प्राकृतिक कृषि पद्धति अपनाकर रासायनिक खाद और कीटनाशकों के मुकाबले कहीं ज्यादा मुनाफा कमाया है। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के चेयरमैन ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अरिजीत सिंह, अशोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed