फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister in charge gave instructions to get the bandha repaired after inspection in Mau

प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने किया रिंग बांध का निरीक्षण, मरम्मत कराने का दिया निर्देश

Thu, 13 Aug 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge gave instructions to get the bandha repaired after inspection in Mau
मधुबन के गजियापुर बंधे का निरिक्षण करते प्रभारी मंत्री सुरेश पासी। - फोटो : MAU
मधुबन। जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने गजियापुर में टूटे हुए रिंग बांध का निरीक्षण किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बंधा मरम्मत कराने का निर्देश दिया। घाघरा के विनाशकारी तांडव के बीच चक्कीमुसाडोही में पांच अगस्त को नाव हादसे में मृतकों के परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही 150 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित किया।
विज्ञापन

घाघरा के विनाशकारी तांडव के बीच चक्कीमूसाडोही में बीते पांच अगस्त को नाव पलटने से तीन परिवारों के छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं घाघरा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के चलते पूरा देवारा क्षेत्र बाढ़ की जद में हैं। बाढ़ पीड़ित राहत शिविरों में रहने को विवश है। इसी बीच बृहस्पतिवार को बाढ़ इलाकों का जायजा लेने के लिए जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी गजियापुर में टूटे हुए रिंग बांध का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बंधा मरम्मत कराने के साथ ही सभी उपाय करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। इसके बाद प्रभारी मंत्री का काफिला चक्कीमूसाडोही पहुंचा जहां नाव हादसे के मृतकों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। यहां 150 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट वितरित किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए सरकार कटिबद्ध है। किसी भी स्थिति में बाढ़पीड़ितों को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत भैया ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए सदैव तैयार हैं। प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों को राशन किट सहित सभी सुविधाएं दी जा रही है। इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल, मुन्ना सिंह, प्रमोद सिंह, मनोज गुप्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed