फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minister AK Sharma adopted five Anganwadi centers, basic facilities will be available

मंत्री एके शर्मा ने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद,उपलब्ध होंगी मूलभूत सुविधाएं

Tue, 13 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Minister AK Sharma adopted five Anganwadi centers, basic facilities will be available
मुहम्मदाबाद गोहना। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री द्वारा अपने जनपद में कम से कम पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने और संतृप्त करने का अनुरोध किया गया है। विभागीय मंत्री के अनुरोध को स्वीकार करते हुए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मऊ जनपद के पांच गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। इस संबंध में बाल विकास मंत्री को पत्र भेजकर एके शर्मा ने जनपद के पांच ब्लाक के विभिन्न गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को संतृप्त किए जाने की संस्तुति प्रदान किया है। ऊर्जा मंत्री ने परदहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बरलाई, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चालीसवां, कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय कसारा, घोसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर और रानीपुर ब्लाक के खानपुर गांव स्थित डिहवा आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेने की स्वीकृति प्रदान किया है। बता दें कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विघाग की राज्य मंत्री द्वारा 16 जून तथा इसी विभाग के मंत्री ने 18 अगस्त को पत्र भेजकर अपने जनपद के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के अनुरोध के क्रम में मंत्री एके शर्मा ने उक्त केंद्रों को गोद लेने की संस्तुति प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed