फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Minimum temperature increased by one degree, people remained restless even at night

Mau News: न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़ा, रात में भी बेचैन रहे लोग

Wed, 12 Jun 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature increased by one degree, people remained restless even at night
मऊ। मऊ में जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है वहीं न्यूनतम 31 से बढ़ कर 32 पहुंच गई है। इससे जहां दिन में जहां तीखी धूप लोगों को झुलसा रही है, वहीं रात में भी गर्म हवाएं लोगों को बेचैन कर रही है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज धूप और गर्मी के कहर से लोग परेशान हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। गर्म हवा चलने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम के तेवर देख कर महसूस हो रहा है कि लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। नौतपा खत्म होने के बाद भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। गर्मी का कहर जारी रहने से आम लोग ही नहीं वन्य जीव जंतु बेहाल नजर आए। बुधवार सुबह नौ बजे ही इतनी तेज धूप थी कि बाहर निकलने पर लोगों को पसीना आ रहा था। साथ ही गर्म हवा चल रही थी। दिन जैसे-जैसे चढ़ा तो गर्मी का असर भी बढ़ता गया। हालत यह रही कि कुछ देर के लिए भी राहत नहीं मिली। दोपहर में गर्म हवा ने लोगों को झुलसा दिया। बाहर निकलने वाले लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए गमछा, तौलिया, रुमाल का इस्तेमाल किया। उधर, घरों में पंखे, कूलर भी उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहे थे। दोपहर में लोग तपन की वजह से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहने से रात में भी बेचैनी बढ़ रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed