फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Milk drinks milk, demanded volumes

दुलदुल को पिलाया दूध, मांगी मन्नतें

Fri, 14 Sep 2018 10:59 PM IST
mau
mau Updated Fri, 14 Sep 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Milk drinks milk, demanded volumes
घोसी के बड़ागांव में दुलदुल के जुलूस में नौहाखानी करते अजादार। - फोटो : mau
नगर के बड़ा गांव स्थित स्व. मोहम्मद हसन के मकान से गुरुवार की रात्रि 9:30 बजे जुलजनाह (दुलदुल) और अलम का जुलूस निकाला गया। परम्परागत रास्तों से गुजरते हुए दुलदुल को अकीदतमंदों ने दूध पिलाया और मन्नतें मांगी। इस दौरान रास्ते भर अंजुमनों ने नौहा पढ़ा और मातम से कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की। देर रात एक बजे सदर इमाम बारगाह पर पहुंच कर जुलूस खत्म हुआ।
विज्ञापन


जुलूस से पहले मौलाना हसन असग़र शबीब ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि 28 रजब सन 60 हिजरी को हजरत इमाम हुसैन काफिला लेकर मदीने से चले थे। दो मोहर्रम 61 हिजरी को इमाम हुसैन का घोड़ा एक स्थान पे रुक जाता है।  आप ने एक के बाद एक नौ घोड़े बदले लेकिन कोई भी आगे नहीं बढ़ा। आप ने वहां लोगो से जगह का नाम पूछा तो एक बूढ़े बूढ़े आदमी ने कहा मौला इसे कर्बला कहते हैं। कर्बला का नाम सुन इमाम हुसैन घोड़े से उतरे और एक मुट्ठी मिट्टी लेकर सूंघी और कहा की यही वो जगह है जहां हमारे ख़ैमे लगेंगे। इस तरह हुसैनी काफिला 2 मोहर्रम को कर्बला पहुंचा और नहरे फोरात के किनारे खैमे लगाए गए।
विज्ञापन


इसी की याद में निकाले गए जुलूस में अंजुमन सज्जादिया के नौहों ‘इशारा करता है जानी रोबाब झूले से मैं लाके छोड़ूंगा सौ इन्कलाब झूले से’ और  फिर ‘सिमों से लिपटी ये फरियाद करती है दुखतर ऐ राहवार न बाबा को लेके जा मेरे’ पढ़ा तो मौजूद अजादार रो पड़े। इस दौरान गजनफर अब्बास, साजिद हुसैन, शमीम हैदर, शाहिद हुसैन, तफहीम हैदर, जफर अब्बास, अली हैदर, गुलाम हैदर, अहमद औन, लुकमान हैदर, नफीस असगर, खमखार हुसैन, सफदर हुसैन, नसीम, मजहर हुसैन, सिब्ते हसन,इब्ने हसन, काजिम हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed