फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Middle-aged man dies in car-bike collision; one injured in mau

मऊ में सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, अधेड़ की मौत; चचेरा भाई गंभीर

Mon, 30 Mar 2026 08:38 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 30 Mar 2026 08:38 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में कार की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई की हालत गंभीर है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Middle-aged man dies in car-bike collision; one injured in mau
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार के पास शनिवार की शाम तिलक समारोह से घर लौट रहे चिरैयाकोट थाना के हुसैनाबाद निवासी इंद्रजीत गौतम (56) और चचेरा भाई राम नगीना (60) अज्ञात कार की टक्कर से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पर लाया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान इंद्रजीत गौतम की मौत हो गई, जबकि भाई राम नगीना का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना का जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई रामजीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंद्रजीत और राम नगीना दोनों बाइक से सरायलखंसी थाना के अछार गांव में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम समापन के बाद दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर चिरैयाकोट स्थित हुसैनाबाद अपने घर जा रहे थे। अभी दोनों रानीपुर थाना के फतेहपुर के पास पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद कार सवार मौके से भाग गया। सड़क पर लहूलुहान पड़े दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी पर लाया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान इंद्रजीत की मौत हो गई, वही घायल को रेफर के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मृतक के भाई राम नगीना की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। मृतक को दो लड़के और दो लड़के है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की की शादी हो चुकी है। वह घर पर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

 

मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी की जांच सहित लोगों से पूछताछ कर रही है। -अख्तर अली, प्रभारी थानाध्यक्ष रानीपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed