फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Message of Akhilesh Yadav brought home

अखिलेश यादव का संदेश घर घर पहुंचाया

Sun, 05 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Message of Akhilesh Yadav brought home
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर से पिढ़वल और हाजीपुर तक जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी के नेतृत्व में सपा जनों ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी का संदेश पत्र जन-जन तक पहुंचाया। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को गलत बताते हुए सपा जनों ने लोगों को सावधान रहने की वकालत किया। इस बीच लोगों में सरकार की नीतियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा गया। अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों को सरकार की तानाशाही नीतियों से अवगत कराना है। डबल इंजन की इस सरकार जहाँ विकास की गंगा बहनी चाहिए वहीं सपा कार्यकाल का 10 प्रतिशत भी काम जमीन पर नहीं दिख रहा है। सरकार के पास न विकास का विजन है और न सरकार की मंशा ही है कि वह मजदूर, किसान, नौजवान, व्यापारी और आम आदमी के बेहतरी की कार्ययोजना पर कार्य करे। उन्होंने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में वोट देकर प्रदेश के भविष्य के निर्माण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, योगेंद्र यादव, बन्ने खाँ, रणधीर सिंह, पन्नालाल यादव, सुर्यभान यादव, आफताब आलम, राजेश, यादव, निर्मल यादव, जगदीश यादव, रामकेवल, राजीव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सचिव रामनगीना यादव ने की। मधुबन में सपा नेता अखिलेश सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकालकर आह्वान पत्रक वितरित किए। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस मौके पर भरत सिंह, दीपांशु राठौर, दीपक पटेल सहित अन्शय सपा कायऱ कर्ताओं ने साइकिल रैली से लक्ष्य-2022 से ग्रामीणों को अवगत कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed