फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mercury increased by one degree in a day, people suffering from strong sunlight and heat wave

Mau News: एक दिन में एक डिग्री बढ़ा पारा, तेज धूप और लू से बेहाल लोग

Sat, 08 Jun 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mercury increased by one degree in a day, people suffering from strong sunlight and heat wave
मऊ। जनपद में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी तथा कहीं बारिश के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखा। तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गत बृहस्पतिवार को तेज आंधी के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश के चलते मौसम में तब्दीली आने से गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन दूसरे ही दिन शुक्रवार को अब मौसम ने फिर से अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा चलने से राहगीर बेहाल रहे। दोपहर में प्रमुख मार्गों तथा बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे थे। जो लोग बाहर निकल भी रहे थे तो वह सिर पर अंगौछा बांधकर, टोपी पहनकर ही निकले। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 35 प्रतिशत रही। जबकि 13 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में लू चल रही थी, इससे धूप की तपन और अधिक लग रही थी। शाम तक मौसम ठंडा होता नजर नहीं आया। डॉक्टर तेज धूप में बच्चों को बाहर लेकर न जाने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि धूप में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इससे डायरिया बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने दो-तीन दिनों तक तेज धूप होने के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed