फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Merchant was murdered in a transaction of Rs

रुपये के लेनदेन में हुई थी व्यापारी की हत्या

Wed, 03 Nov 2021 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Merchant was murdered in a transaction of Rs
मऊ। चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र के दरियापट्टी वार्ड के जमीन अताउल्ला मुहल्ले निवासी दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहे किराना व्यवसायी सूर्यनाथ गुप्ता की हत्त्या का खुलासा पुलिस ने 70 दिन बाद बुधवार को कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि छानबीन के दौरान जानकारी हुई कि चिरैयाकोट के खरिहानी मार्ग पर व्यापारी सूर्यनाथ गुप्ता की हुई हत्या के मामले में 15 दिन पहले पीयूष सिंह पुत्र बेचन सिंह और धनंजय सिंह उर्फ पंड्या पुत्र स्व. शिवशंकर सिंह निवासी मिर्जापुर जिला न्यालायाय में हाजिर हुए हैं। जेल में पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के बीरपुर निवासी दीपक सिंह उर्फ नाटे पुत्र प्रमोद सिंह का सूर्यनाथ गुप्ता के एक वर्ष पहले रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

दीपक सिंह उर्फ नाटे मिर्जापुर आया और वहीं पर सूर्यनाथ गुप्ता की हत्या करने की साजिश रची गई।पुलिस ने न्यायालय से मंगलवार को आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछ ताछ की। एसओ ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस राजापुर गांव के पास झाड़ी से बरामद किया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि घटना का मास्टर माइंड दीपक सिंह उर्फ नाटे अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र के दरियापट्टी वार्ड के जमीन अताउल्ला मुहल्ला निवासी सूर्यनाथ गुप्ता (65) पुत्र चन्द्रमणी गुप्ता 23 अगस्त की रात अपने किराना की दुकान के सामने बरामदे में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सोये हुए थे। रात 11.45 बजे बदमाशों ने उन्हे सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed