{"_id":"6a023177bb18a40aad070a9d","slug":"memu-train-will-prove-to-be-a-lifeline-ashwini-vaishnav-mau-news-c-295-1-svns1028-145347-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइफ लाइन साबित होगी मेमू ट्रेन : अश्विनी वैष्णव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइफ लाइन साबित होगी मेमू ट्रेन : अश्विनी वैष्णव
विज्ञापन
दोहरीघाट में मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सांसद राजीव र
दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ सोमवार शाम चार बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल माध्यम से किया। इस दौरान दोहरीघाट स्टेशन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय ने सभा को संबोधित किया।
दिल्ली से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मेमू ट्रेन मऊ के साथ ही गोरखपुर के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। इससे व्यापारियों को व्यापार में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
वहीं दोहरीघाट स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन केवल ट्रेन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास का पहिया है। यह बहुप्रतीक्षित ट्रेन दोहरीघाट सहित आसपास के क्षेत्रों और गोरखपुर के दक्षिणांचल क्षेत्र के लोगों के लिए यातायात का सुगम साधन बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ट्रेन के संचालन से गोंठा की प्रसिद्ध भेली और दोहरीघाट की दाल के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। किसान अपने उत्पाद स्वयं छोटी-बड़ी मंडियों तक पहुंचाकर बेच सकेंगे। इससे किसानों की आय और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
घोसी सांसद राजीव राय ने कहा कि इस ट्रेन का श्रेय घोसी लोकसभा की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि घोसी की जनता की आवाज संसद में लगातार उठाई जा रही है। उनका प्रयास है कि मऊ से लंबी दूरी की सुपरफास्ट ट्रेन शुरू हो।
इस मांग को संसद में उठाया जा चुका है और रेल मंत्री की ओर से आश्वासन भी मिला है। साथ ही दोहरीघाट से महानगरों के लिए लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की मांग भी की गई है।
इस दौरान दोहरीघाट ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, दोहरीघाट नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, शैलेंद्र यादव, योगेश तिवारी, अल्ताफ अंसारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
दोहरीघाट-इंदारा रूट पर दो साल बाद दूसरी ट्रेन का संचालन
दोहरीघाट-इंदारा रूट पर यह दूसरी ट्रेन है, जिसका संचालन शुरू किया गया है। इससे पहले आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद 18 दिसंबर 2023 से प्रयागराज मेमू ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इससे पहले छोटी लाइन के समय इंदारा से दोहरीघाट के बीच रेल बस का संचालन चार फेरों में किया जाता था।