फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Memorandum submitted to President in Rajiv Rai case, warning of agitation

राजीव राय प्रकरण में राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

Wed, 22 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to President in Rajiv Rai case, warning of agitation
मऊ। भूमिहार-ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय के ऊपर गत दिवस आयकर विभाग की तरफ से छापेमारी को केंद्र सरकार द्वारा कुटरचित षड़यंत्र बताया। कहा गया कि सपा प्रवक्ता के ऊपर की गई कार्रवाई के विरोध में भूमिहार समाज एकजुट होकर मुखर होगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार राजीव राय की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए इनकम टैक्स विभाग के द्वारा छापा मारा गया। सरकार द्वारा समय-समय पर भूमिहार समाज को किसी न किसी कारण से लगातार चिह्नित करके अपमानित करने का प्रयास किया जाता रहा है। बताया कि सरकार की इस मनमानी को लेकर भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों को मजबूरन विरोध प्रदर्शन करने का बाध्य होना पड़ा। मांग किया गया कि सरकार द्वारा राजीव राय का उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए अन्यथा भूमिहार-ब्राह्मण समाज के लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालो में रमेश राय, अवध नारायण राय, संतोष राय, रवि शंकर राय, सर्वेश राय, अतुल राय, शिवजी राय, सूरज राय, प्रभात राय, मंयक पांडेय, रमेश दूबे, केके पांडेय, रामप्रवेश राय, रामाश्रय राय, प्रभात राय, रामाश्रय राय, देव प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed