{"_id":"637fb78b7867b6795f23381f","slug":"memorandum-submitted-regarding-electricity-problem-and-harassment-of-weavers-mau-news-vns6851768139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बिजली समस्या और बुनकरों के उत्पीड़न को लेकर ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बिजली समस्या और बुनकरों के उत्पीड़न को लेकर ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। बिजली समस्या और बुनकरों के उत्पीड़न को लेकर बुनकर नेता ऐनुल मुजफ्फर ने बृहस्पतिवार को एसडीएम अखिलेश सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों को बदलने, कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन न देने और पावर लूम संचालकों पर मीटर लगाने का दबाव बनाने पर विरोध जताया।
सौंपे गए पत्रक में ऐनुल मुजफ्फर ने कहा कि शासन द्वारा बुनकरों के पावरलूम के लिए बिजली का रेट फिक्स कर दिया गया है। इसके बावजूद आए दिन बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहे। शासन से पावर लूम के भी मीटर लगाने का कोई आदेश पारित नहीं है। फिर भी मीटर लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
कहा कि अतरारी गांव में एक ट्रांसफार्मर लगाकर वर्षों से खुला छोड़ दिया गया है। इससे कोई कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके अलावा अतरारी, खैराबाद, वलीदपुर, मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के महरूपुर, रसूलपुर, बरईपुर आदि बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है। यहां बिजली तारों की स्थिति काफी जर्जर है। शिकायत के बाद भी तारों को बदला नहीं जा रहा। मांग पत्र सौंपने वालों में पूर्व प्रधान सगीर अहमद, हाशिम पसमांदा, इरशाद अहमद, हाफिज आदि शामिल रहे।