{"_id":"60da07f58ebc3ebb4f2902a7","slug":"memorandum-against-repeated-measurement-of-house-college-of-sp-block-chief-candidate-mau-news-vns5974907141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी के मकान कालेज की बार बार पैमाईश कराने के विरोध में ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ब्लाक प्रमुख पद प्रत्याशी के मकान कालेज की बार बार पैमाईश कराने के विरोध में ज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन विकास खंड फतेहपुर मण्डाव ब्लाक प्रमुख पद की सपा प्रत्याशी ऐश्वर्या यादव का मकान एवं महाविद्यालय की बार बार पैमाईश कराने के विरोध में आक्रोशित सपाजनों ने सोमवार को पूर्व विधायक उमेश चंद पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे को ज्ञापन सौंपा। सपा जनों ने भाजपा पर अलोकतांत्रिक रवैया अपनाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सपा के बढ़ते जनाधार को देख भाजपा घबरा गई है तथा अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में अमर्यादित कार्यों को अंजाम देने पर उतर चुकी है। कहा कि सपा से अधिकृत उम्मीदवार ऐश्वर्या यादव के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की जा रही है। सपा नेता तथा कालेज प्रबंधक चन्द्रमणि यादव ने कहा कि भाजपा के असंवैधानिक कार्यों से समाजवादी डरने वाले नहीं है।समय आने पर इनका जबाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रामपुर थानाध्यक्ष सपा समर्थित बीडीसी सदस्यों को धमकाने में लगे हैं। कहा कि इनके यहां रहते ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्ष होना संभव नहीं है।सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार गुरिल्ला कार्रवाई छोड दे यदि लोकतंत्र में विश्वास है तो चुनावी मैदान में आकर जनता का निर्णय स्वीकार करे। कार्यक्रम को सपा नेता हरिश्चंद्र यादव, रामायन यादव, को आपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन दूधनाथ यादव , छात्र नेता राहुल दुबे,इन्द्रकैलाश यादव ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र विरोधी कार्य न करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर चन्द्रकांत मौर्य, चन्द्रकिशोर पाण्डेय, सपन कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया,राजकुमार यादव, जगदीश यादव ,जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, डा.जियाऊल हक आदि रहे।