फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Meghalaya Governor Fagu Chauhan reached Baniapar

Mau News: बनियापार पहुंचे मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान

Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Meghalaya Governor Fagu Chauhan reached Baniapar
घोसी। मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान बुधवार को घोसी में स्टेशन रोड के साथ बनियापार गांव पहुंचकर लोगों से हालचाल लिया। साथ ही पिछले दिनों दीवार गिरने की घटना के पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। मधुबन विधायक रामबिलास चौहान ने बताया कि घोसी विधानसभा राज्यपाल का कर्म क्षेत्र रहा है। यहां से वह 5 बार विधायक रहे है। स्टेशन रोड पहुंचने पर आए शुभचिंतकों लोगों ने उनका कुशल क्षेम जाना। बीते दिनों घोसी में हुए हादसे पर दुःख व्यक्त किया। इस अवसर एसडीएम सुमित सिंह, सीओ दिनेश दत्त मिश्रा, कोतवाल राजकुमार सिंह, भाजपा नेता मुन्ना गुप्ता, नागेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, कृपाशंकर सिंह, आफताब, आनन्द चौधरी, डा. बृजेश यादव आदि रहे। बडराव ब्लॉक के कुसुम्हा गांव में बुधवार शाम मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान अपने मित्र राम वचन यादव के घर पहुंचे। उन्होंने रामबचन के बड़े भाई रामबदन यादव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। गत 19 दिसंबर को रामबदन का निधन हो गया था। इस मौके पर मधुबन विधायक रामविलास चौहान, बिजेंदर राय, विपिन राय, राधे चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed